उत्तर प्रदेशराजनीति

1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने का दावा! अखिलेश ने CM योगी से पूछा ये बड़ा सवाल

अखिलेश यादव ने 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने के दावे पर CM योगी को घेरा। पूछा, मुख्यमंत्री को मतदाताओं की धार्मिक पहचान कैसे पता चली?

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कथित बयान पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि उन्हें कैसे पता चला कि मतदाता सूची से हटाए गए 1 करोड़ 27 लाख नाम हिंदुओं के ही हैं?

धार्मिक पहचान पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 30 तारीख को दावा किया था कि वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब हो गए हैं। उन्होंने इस बयान का हवाला देते हुए कहा कि इसकी रिकॉर्डिंग कई समाचार चैनलों के पास उपलब्ध होगी। सपा अध्यक्ष का सवाल है कि जब मतदाता सूची से नाम हटाए गए, तो उनकी धार्मिक पहचान का पता किस आधार पर लगाया गया?

घुसपैठियों के मुद्दे पर भी BJP को घेरा

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि घुसपैठियों का मुद्दा उठाकर लोगों के बीच डर का माहौल बनाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल से लोगों को बदनाम करने की कोशिश हुई और उनके मतदान के अधिकार पर सवाल खड़े किए गए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक को वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे की आड़ में कुछ लोगों के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

फॉर्म-7 को लेकर भी लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने SIR प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल होने वाले फॉर्म-7 का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि PDA प्रहरी और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची से नाम कटवाने की कथित कोशिशों को पकड़ा और उन्हें रोकने का काम किया। नंदलाल निषाद का उदाहरण देते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि वह व्यक्ति हस्ताक्षर करना नहीं जानता था, फिर भी उसके हस्ताक्षर करवाकर फॉर्म-7 भरवाने की कोशिश की गई।

उनके मुताबिक, सपा कार्यकर्ताओं ने ऐसे मामलों को सामने लाया, जिसके बाद प्रदेश में फॉर्म-7 भरने की प्रक्रिया बंद हो गई। हालांकि, ये सभी आरोप अखिलेश यादव ने लगाए हैं। अब इस पूरे मामले में बीजेपी की प्रतिक्रिया और चुनाव आयोग का पक्ष अहम होगा।

ये भी पढ़ें: न ब्रज में एंट्री मिलेगी न अवध में… अखिलेश यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला, जानिए क्यों भड़के सपा प्रमुख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »