इन्वर्टर बैटरी में पानी की कमी पड़ सकती है भारी, छोटी लापरवाही से अचानक बंद हो सकता है पूरा घर
इन्वर्टर बैटरी में पानी की कमी बन सकती है बड़ा खतरा! समय रहते नहीं संभले तो होगा भारी नुकसान
Inverter Battery Tips || Inverter Battery Water Level || Battery Maintenance || Inverter News: गर्मी के मौसम में बिजली कटौती बढ़ते ही इन्वर्टर हर घर की जरूरत बन जाता है। लेकिन कई लोग इन्वर्टर की बैटरी की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। खासतौर पर बैटरी में पानी का सही स्तर बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर बैटरी कम पानी पर लगातार चलती रही तो इससे बैटरी खराब होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
पानी काम होने पर क्या है नुकसान
दरअसल, इन्वर्टर की लेड-एसिड बैटरी में पानी का स्तर घटने पर अंदर मौजूद लेड प्लेट्स हवा के संपर्क में आने लगती हैं। इससे सल्फेशन तेजी से बढ़ता है, यानी प्लेट्स पर कठोर परत जमने लगती है। इसका सीधा असर बैटरी की क्षमता और बैकअप पर पड़ता है। कम पानी पर चल रही बैटरी जल्दी गर्म होने लगती है। इससे चार्जिंग धीमी हो सकती है और बैटरी का बैकअप टाइम लगातार घटने लगता है। अगर लंबे समय तक इस स्थिति को नजरअंदाज किया जाए तो बैटरी की प्लेट्स पूरी तरह डैमेज हो सकती हैं और नई बैटरी खरीदने की नौबत आ सकती है।
क्या रखे सावधानी
विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि महीने में कम से कम एक बार इन्वर्टर बैटरी का वाटर लेवल जरूर चेक करें। अगर इंडिकेटर लाल निशान से नीचे दिखाई दे, तो तुरंत डिस्टिल्ड वॉटर डालना चाहिए। सामान्य पानी का इस्तेमाल बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है। समय-समय पर सही देखभाल करने से इन्वर्टर बैटरी की लाइफ बढ़ाई जा सकती है और बिजली कटौती के दौरान बेहतर बैकअप भी मिलता है।
ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट चाय पीने वालों के लिए खतरे की घंटी! धीरे-धीरे किडनी को पहुंच रहा बड़ा नुकसान?