उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

Prateek Yadav Funeral: बैकुंठधाम में प्रतीक यादव की हुई अंतिम विदाई, ससुर ने दी मुखाग्नि

Prateek Yadav का लखनऊ में अंतिम संस्कार हुआ। Shivpal Singh Yadav बेटियों को संभालते दिखे, जबकि Akhilesh Yadav समेत पूरा परिवार भावुक नजर आया। फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने से प्रतीक की मौत हुई थी।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Prateek Yadav Funeral || Prateek Last Rites Lucknow || UP News: प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार राजधानी लखनऊ के बैकुंठधाम में भावुक माहौल के बीच संपन्न हुआ। समाजवादी परिवार के इस कठिन वक्त में हर आंख नम दिखाई दी। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। प्रतीक यादव की चिता को मुखाग्नि उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी। इस दौरान अखिलेश यादव,शिवपाल सिंह यादव और परिवार के अन्य करीबी सदस्य गहरे दुख में नजर आए। माहौल इतना भावुक था कि कई लोग खुद को संभाल नहीं पाए।

परिवार पर गहरा दर्द

सबसे ज्यादा मार्मिक दृश्य तब दिखा, जब शिवपाल सिंह यादव प्रतीक यादव की दोनों बेटियों को सांत्वना देते और संभालते नजर आए। परिवार के चेहरे पर गहरा दर्द साफ दिखाई दे रहा था। अखिलेश यादव ने भी प्रतीक को याद करते हुए कहा कि वह बेहद सरल और मेहनती इंसान थे, जो अपनी मेहनत से पहचान बनाना चाहते थे।

मौत की वजह

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव की मौत फेफड़ों में रक्त का थक्का जमने की वजह से हुई। इस खबर ने पूरे यादव परिवार और समर्थकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में शुभचिंतक और करीबी लोग भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: सपा प्रमुख अखिलेश के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »