भारत

SIR Phase 3: EC का बड़ा फैसला, 19 राज्यों-UT में चलेगा तीसरे चरण का SIR अभियान

Election Commission of India ने SIR के तीसरे चरण का ऐलान किया। 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में घर-घर जाकर वोटर सत्यापन होगा।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

SIR Phase 3 || Election Commission Of India || Sir Of Electoral Rolls: भारत के चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण का बड़ा ऐलान कर दिया है। इस चरण में देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट की दोबारा जांच की जाएगी। आयोग के मुताबिक, यह अभियान जनगणना की गृह-सूचीकरण प्रक्रिया के साथ तालमेल बैठाकर चलाया जाएगा। चुनाव आयोग ने बताया कि करीब 3.94 लाख बूथ लेवल अधिकारी 36.73 करोड़ मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। इस बड़े अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अपडेट बनाना है।

कौन-कौन से प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश है शामिल?

तीसरे चरण में आंध्र प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, झारखंड, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। वहीं दिल्ली, चंडीगढ़ और दादर नगर हवेली-दमन दीव जैसे केंद्र शासित प्रदेश भी इस प्रक्रिया का हिस्सा होंगे। दिल्ली में अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

इन इलाकों में अभी नहीं होगी प्रक्रिया

आयोग ने साफ किया कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में फिलहाल यह प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। इन इलाकों में बर्फबारी और मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए बाद में कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इससे पहले दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR कराया गया था, जबकि पहले चरण में केवल बिहार को शामिल किया गया था।

ये भी पढ़ें: आज से महंगा हुआ दूध, Amul और Mother Dairy ने जारी किए नए रेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »