आज से महंगा हुआ दूध, Amul और Mother Dairy ने जारी किए नए रेट
Amul और Mother Dairy ने दूध के दाम बढ़ाए, आज से नए रेट लागू। फुल क्रीम, टोंड और टोकन मिल्क हुआ महंगा।
Amul Milk Price Hike || Mother Dairy Rates || Milk Price Increase || New Milk Rates: देशभर में आम आदमी को आज से महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। Amul और Mother Dairy ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दोनों कंपनियों ने अलग-अलग दूध वैरिएंट्स पर 2 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए हैं। नई कीमतें 14 मई से लागू हो गई हैं।
क्या है नए दाम
अमूल ने अपने फुल क्रीम, गोल्ड, ताज़ा, काउ मिल्क, स्लिम एंड ट्रिम और टी स्पेशल समेत कई प्रमुख वैरिएंट्स के दाम बढ़ाए हैं। अब अमूल फुल क्रीम दूध 68 रुपये की जगह 70 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। कंपनी का कहना है कि किसानों से दूध खरीद महंगी होने और उत्पादन लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लेना पड़ा।
टोकन मिल्क पर भी बढ़े दाम
वहीं मदर डेयरी ने भी दिल्ली-NCR में अपने लिक्विड मिल्क वैरिएंट्स के दाम बढ़ा दिए हैं। अब टोकन मिल्क 58 रुपये, फुल क्रीम 72 रुपये, टोंड मिल्क 60 रुपये और डबल टोंड मिल्क 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। कंपनी के अनुसार पिछले एक साल में दूध खरीद लागत करीब 6% तक बढ़ चुकी है। डेयरी कंपनियों ने बढ़ती पशु चारा कीमतें, ट्रांसपोर्ट खर्च और गर्मी में कम हो रहे दूध उत्पादन को दाम बढ़ाने की मुख्य वजह बताया है।
दूध महंगा होने का असर सिर्फ चाय और कॉफी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि मिठाई, दही, पनीर और दूसरे डेयरी प्रोडक्ट्स भी आने वाले दिनों में महंगे हो सकते हैं। रोजाना ज्यादा दूध इस्तेमाल करने वाले परिवारों के मासिक बजट पर इसका सीधा असर पड़ेगा।



