VIP Convoy Reduction: PM मोदी की पहल के बाद अमित शाह से योगी तक, नेताओं ने घटाए काफिले, फ्यूल सेविंग मोड में सरकार
मिडिल ईस्ट संकट के बीच पीएम मोदी ने अपने काफिले की गाड़ियां घटाईं। अमित शाह, योगी समेत कई नेताओं ने भी ईंधन बचत पहल अपनाई।
PM Modi || Fuel Saving || Middle East Crisis || VIP Convoy Reduction: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और संभावित ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने ईंधन बचत को लेकर बड़ा कदम उठाया है। इसकी शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने अपने सुरक्षा काफिले में शामिल गाड़ियों की संख्या लगभग आधी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा
जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने साफ कहा है कि नए वाहन खरीदने के बजाय मौजूदा संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाए और धीरे-धीरे काफिलों में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाए। इस फैसले के बाद केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों ने भी फ्यूल सेविंग प्लान पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।
VIP स्तर पर सुरक्षा बेड़े में कटौती
प्रधानमंत्री की पहल का असर अब राज्यों में भी दिखाई देने लगा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने काफिले में शामिल वाहनों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम कर दी है। वहीं योगी आदित्यनाथ समेत मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने सुरक्षा बेड़े में कटौती के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल ने एस्कॉर्ट वाहन नहीं लेने का फैसला किया है। सरकार का मानना है कि अगर वीआईपी स्तर पर ईंधन बचत की शुरुआत होगी, तो इसका सकारात्मक संदेश आम जनता तक भी पहुंचेगा।
ये भी पढ़ें: CBSE 12th Result Out: CBSE 12वीं रिजल्ट हुआ जारी, 18 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, बेटियों का जलवा बरकरार



