उत्तर प्रदेशभारत

2023 में पत्थर मारकर की गई हत्या का आया फैसला, हमीरपुर कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद

हमीरपुर हत्या कांड में कोर्ट का बड़ा फैसला! पत्थर मारकर हत्या करने वाले दोषी को उम्रकैद

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Hamirpur News || Sumerpur Murder Case || UP Crime News || Hamirpur Court Decision: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में वर्ष 2023 में हुए सनसनीखेज हत्या मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुमेरपुर थाना क्षेत्र में धर्मपाल की निर्मम हत्या के मामले में दोषी पाए गए भूपेन्द्र श्रीवास को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

क्या था मामला

यह फैसला मा० जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया। अदालत ने मामले में पेश किए गए साक्ष्यों, गवाहों के बयान और पुलिस जांच को अहम मानते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। बताया गया कि वर्ष 2023 में धर्मपाल की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए हमीरपुर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य जुटाए।

न्याय व्यवस्था की बड़ी सफलता

इस केस में “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस और अभियोजन टीम ने प्रभावी पैरवी की। अदालत में लगातार मजबूत पक्ष रखने और गवाहों के सटीक बयान के चलते आरोपी को सजा दिलाने में सफलता मिली। हमीरपुर पुलिस ने इस फैसले को न्याय व्यवस्था की बड़ी सफलता बताया है। वहीं पीड़ित परिवार ने अदालत के फैसले पर संतोष जताते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें न्याय मिला है।

Reported by- आशुतोष दीक्षित

ये भी पढ़ें: महोबा में सियासी बवाल, सपा सांसद के बयान से गरमाई राजनीति, PM पर टिप्पणी को लेकर मचा विवाद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »