फ्री स्टेडियम पर लगा फीस का ताला, खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, DM आवास तक पहुंचा प्रदर्शन
महोबा स्टेडियम, खिलाड़ियों का प्रदर्शन, फीस विवाद, ठेका प्रथा, फ्री एंट्री बंद, खेल सुविधाएं, जिला क्रीड़ा अधिकारी, खिलाड़ियों में नाराजगी, जांच आश्वासन मामला।
Mahoba Stadium Protest || Maharaja Chhatrasal Stadium || Sports Fee Controversy || UP News: उत्तर प्रदेश में महोबा के महाराजा छत्रसाल स्टेडियम में अचानक लागू हुई फीस व्यवस्था ने खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी भड़का दी। जिस स्टेडियम में अब तक सुबह-शाम खिलाड़ी मुफ्त प्रैक्टिस करते थे और लोग टहलने आते थे, वहां अब एंट्री और अभ्यास के लिए शुल्क तय कर दिया गया है।
स्टेडियम को दिया ठेके पर
आरोप है कि जिला क्रीड़ा अधिकारी ने स्टेडियम को ठेके पर दे दिया, जिसके बाद नई फीस व्यवस्था लागू कर दी गई। इस फैसले के विरोध में खिलाड़ी, युवा और स्थानीय नागरिक एकजुट होकर जिलाधिकारी आवास पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटे तक DM से मुलाकात की मांग की। मामला बढ़ता देख SDM सदर शिव ध्यान पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
Mahoba : महोबा में खिलाड़ियों का बड़ा विरोध….
➡️ महोबा स्टेडियम में फीस और ठेका प्रथा के खिलाफ खिलाड़ियों का प्रदर्शन
➡️टूटी दीवारें, गंदगी और बदहाल सुविधाओं के बीच फीस वसूली पर सवाल!
➡️SDM के आश्वासन के बाद मामला फिलहाल शांत।#Mahoba #UPNews #SportsNews #YogiGovernment pic.twitter.com/HtMu6ltLh1
— INDIA HEADLINES TV (@INDIAHEADLINEST) May 14, 2026
स्टेडियम की स्थिति बदहाल
खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम पहले से ही बदहाल स्थिति में है। टूटी दीवारें, खराब गेट, गंदे वॉशरूम, महिला बाथरूम की खराब हालत और पानी की कमी जैसी समस्याओं को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन सुधार के बजाय अब फीस थोप दी गई। खिलाड़ियों ने सरकार के खेल सुविधाओं वाले दावों पर सवाल उठाते हुए ठेका प्रथा खत्म करने और फ्री एंट्री बहाल करने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन ने जांच और समाधान का आश्वासन दिया है।
ये भी पढ़ें: PM पर बयान देकर घिरे सपा सांसद, महोबा में अजेंद्र सिंह लोधी पर FIR



