उत्तर प्रदेशक्राइम

फर्जी पहचान के सहारे शादी की साजिश, मंडप में खुला दूल्हे का राज, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

हरदोई में अधिवक्ता दुल्हन ने मंडप में शादी ठुकरा दी। दूल्हे पर फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली गई।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Hardoi Wedding Fraud || Fake Groom Case || Marriage Scam || UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहाबाद कस्बे में शादी समारोह उस वक्त हंगामे में बदल गया, जब एक अधिवक्ता दुल्हन ने मंडप में ही दूल्हे को पहचानने से इनकार कर शादी तोड़ दी। युवती ने दूल्हे पर फर्जी पहचान और धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे समेत 9 लोगों को हिरासत में ले लिया।

क्या है पूरा मामला

पीड़िता कुमारी प्रिया बाजपेयी के अनुसार, उसकी बातचीत लंबे समय से मोबाइल और व्हाट्सऐप के जरिए राहुल मिश्रा नाम के युवक से हो रही थी। युवक खुद को भोपाल में तैनात भारतीय सेना का जवान बताता था। परिवारों की सहमति के बाद दोनों की शादी तय हुई और बारात शाहाबाद पहुंची। लेकिन जयमाल से ठीक पहले युवती को दूल्हे की पहचान पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान दूल्हे ने अपना नाम देवेंद्र सिंह परिहार बताया, जिससे माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। दुल्हन पक्ष ने जब बारातियों से जानकारी मांगी तो कोई भी युवक की सही पहचान और पृष्ठभूमि स्पष्ट नहीं कर सका।

संगठित गिरोह की आशंका

घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं और लड़की पक्ष के लोगों ने विरोध जताया। युवती ने आशंका जताई कि यह कोई संगठित गिरोह हो सकता है, जो युवतियों को झूठी पहचान और प्रेमजाल में फंसाकर गंभीर अपराधों को अंजाम देता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 46 साल बाद आया फैसला, पूर्व विधायक विजय मिश्रा को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »