OTT पर दस्तक देने जा रही रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर 2’, प्लान आया सामने
Dhurandhar 2: The Revenge जल्द OTT पर रिलीज होगी। भारत में JioHotstar और विदेशों में Netflix पर फिल्म की स्ट्रीमिंग की तैयारी पूरी हो चुकी है।
Dhurandhar 2 OTT Release Date || Dhurandhar 2 Global OTT Release || Ranveer Singh || Aditya Dhar: धुरंधर 2 अब सिनेमाघरों के बाद OTT पर धमाका करने जा रही है। लंबे समय से इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। खबरों के मुताबिक फिल्म 14 मई से इंटरनेशनल दर्शकों के लिए Netflix पर स्ट्रीम की जाएगी, जबकि भारत में इसका प्रीमियर JioHotstar पर होगा।
फिल्म का 1843 करोड़ रुपये का कारोबार
रणवीर सिंह की इस स्पाय-एक्शन थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म अब तक दुनियाभर में करीब 1843 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी इसका कलेक्शन लगातार जारी है। रिलीज के 50वें दिन भी फिल्म ने करीब 59 लाख रुपये कमाए, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 1140 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई।
Netflix के साथ भी हुई डील
फिल्म के डिजिटल अधिकार पहले से Jio Studios के पास थे, लेकिन ओवरसीज स्ट्रीमिंग के लिए Netflix के साथ अलग डील की गई है। इसी वजह से भारतीय और विदेशी दर्शकों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म तय किए गए हैं। हालांकि भारत में रिलीज डेट को लेकर JioHotstar ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता बनी हुई है।
संजय दत्त, आर.माधवन और अर्जुन रामपाल के साथ रणवीर सिंह की फिल्म जैसे सितारे नजर आए हैं। बड़े स्तर के एक्शन, देशभक्ति और हाई-वोल्टेज ड्रामा ने फिल्म को ग्लोबल चर्चा में ला दिया है। अब OTT रिलीज के बाद इसके और बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: सिर्फ पुरुषों के लिए क्यों बनें फिल्में? कान्स में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड को लेकर कही बड़ी बात

