भारतराजनीति

‘युवाओं के भविष्य के साथ अपराध’, NEET Exam रद्द होने पर सरकार पर भड़के राहुल गांधी

राहुल गांधी ने NEET Exam 2026 रद्द होने पर सरकार को घेरा, पेपर लीक और भ्रष्ट व्यवस्था को छात्रों के भविष्य व मेहनत के साथ बड़ा अन्याय बताया।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Rahul Gandhi On NEET 2026 || NEET Exam Cancelled Reaction || NEET Paper Leak Controversy: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। इसी बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और परीक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने परीक्षा रद्द होने को सिर्फ प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य के साथ बड़ा अन्याय बताया।

छात्रों को सिर्फ मिला पेपर लीक का तोहफा

राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, संघर्ष और सपनों को भ्रष्ट व्यवस्था ने बर्बाद कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों परिवारों ने अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक परेशानियां झेलीं। किसी ने कर्ज लिया, तो किसी ने अपने गहने तक बेच दिए, ताकि बच्चे मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर सकें। लेकिन बदले में छात्रों को पेपर लीक, अव्यवस्था और अनिश्चितता मिली।

छात्रों पर मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ

उन्होंने कहा कि हर बार पेपर लीक माफिया बच निकलते हैं, जबकि ईमानदारी से मेहनत करने वाले छात्र मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ झेलने को मजबूर हो जाते हैं। राहुल गांधी ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर छात्रों का भविष्य मेहनत के बजाय पैसे और पहुंच से तय होगा, तो शिक्षा व्यवस्था का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।

अमृतकाल नहीं संकट काल

कांग्रेस नेता ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस दौर को “अमृतकाल” बताया जा रहा है, वह युवाओं के लिए संकट का समय बनता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में छात्रों के साथ ऐसा दोबारा न हो।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, जल्द जारी होगा री-एग्जाम शेड्यूल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »