उत्तर प्रदेशमहोबा

महोबा में 12 किमी फोरलेन का रास्ता साफ! गडकरी ने DPR तैयार करने के दिए निर्देश

महोबा में 12 किलोमीटर फोरलेन मार्ग की योजना आगे बढ़ी। विधायक राकेश गोस्वामी की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने NHAI को DPR तैयार करने के निर्देश दिए।

Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा सदर विधानसभा क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। क्षेत्र में करीब 12 किलोमीटर लंबे फोरलेन मार्ग के निर्माण की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संबंधित अधिकारियों को DPR तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

विधायक ने रखी थी सड़क की मांग

महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख सड़क परियोजना का मुद्दा उठाया था। उन्होंने किडारी स्थित रेलवे फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज से जनपद मुख्यालय की दिशा में कैमाहा-कबरई फोरलेन मार्ग पर स्थित ट्रॉमा सेंटर तक सड़क को फोरलेन में विकसित करने की मांग रखी। प्रस्तावित मार्ग की लंबाई करीब 12 किलोमीटर बताई गई है। विधायक ने सड़क का निर्माण डिवाइडर सहित कराने का अनुरोध किया है। उनका कहना है कि इस परियोजना से शहर और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन बेहतर होने के साथ यातायात व्यवस्था को भी मजबूती मिल सकती है।

NHAI को DPR तैयार करने के निर्देश

विधायक की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक संज्ञान लेते हुए NHAI छतरपुर के संबंधित अधिकारियों को प्रस्तावित मार्ग की Detailed Project Report (DPR) तैयार करने के लिए निर्देशित किया है। इस संबंध में अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है। DPR तैयार होने के बाद परियोजना की तकनीकी और व्यावहारिक स्थिति, निर्माण की संभावित लागत तथा अन्य जरूरी पहलुओं का आकलन किया जा सकेगा।

फिलहाल यह परियोजना DPR तैयार करने के चरण में है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया और निर्माण को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी। स्थानीय स्तर पर इस पहल को महोबा की सड़क कनेक्टिविटी से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मां को बचाते-बचाते बेटे ने भी गंवाई जान, यमुना एक्सप्रेसवे हादसे में महोबा के लाल की मातृभक्ति ने जिले को रुलाया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »