Triple Riding : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बहुत दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवको की मोात हो गई । यहां एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी अनजाना वाहन से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर सवार तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में दुख का माहौल है। अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें हादसे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत तीनों लहूलुहान युवकों को एम्बुलेंस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया । तब तक,लेकिन , बहुत देर हो चुकी थी। तीनों की बारी-बारी से जांच, करके डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रफ्तार का कहर: एक ही बाइक पर जा रहे थे तीनों शुरुआती जांच, के मुताबिक, ये तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। बाइक की रफ्तार भौत तेज थी, जिसकी वजह से , चालक मोड़ या सामने चल रहे वाहन को देखकर संतुलन नहीं रख पाया और बाइक सीधे अनजाना वाहन के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। परिजनों में कोहराम, जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जानकारी जैसे ही युवकों के घर पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और यह खबर सुनकर उनका बुरा हाल हो गया । कोतवाली पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले प्रमाण या सबूत , सीसीटीवी फुटेज और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, साथ ही टक्कर मारकर भागे अनजाना वाहन की भी तलाश जारी है। ये भी पढ़े : प्रेम प्रसंग में दर्दनाक मोड़, थाने में पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट