भारत

बुंदेलखंड में विकास, सिंचाई परियोजनाओं की बहाली, संगोष्ठी में गूंजा 2047 विजन

बांदा में सिंचाई विभाग की संगोष्ठी में मंत्री रामकेश निषाद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बुंदेलखंड में विकास, सिंचाई परियोजनाओं की बहाली और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य बताया गया।

Banda News: उत्तर प्रदेश में बांदा के तिंदवारी निरीक्षण गृह में सोमवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनसंपर्क एवं जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन केन नहर प्रखंड, केन-बेतवा लिंक निर्माण खंड 1-2, लघु डाल नहर खंड, सिंचाई प्रखंड तृतीय और नलकूप खंड बांदा के संयुक्त सहयोग से किया गया।

सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद के स्वागत से हुई। अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। इसके बाद मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए फलदार वृक्षों का रोपण किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख तिंदवारी सुधा साहू और नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलन किया। इस मौके पर सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में भावनात्मक माहौल देखने को मिला।

बुंदेलखंड की बदली तस्वीर

संबोधन के दौरान मंत्री रामकेश निषाद ने “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं ने बुंदेलखंड की तस्वीर बदल दी है। पहले जहां सिंचाई परियोजनाएं ठप थीं, वहीं अब कई बंद पड़ी योजनाओं को दोबारा शुरू कर किसानों को राहत दी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और सरकार का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।

यह संगोष्ठी केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की झलक के रूप में भी देखी गई।

ये भी पढ़ें: Triple Riding: अज्ञात वाहन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, 3 दोस्तों की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »