Cyber fraud: नोएडा के सेक्टर-120 स्थित प्रतीक लॉरेल सोसाइटी में रहने वाले 78 वर्षीय अशोक कुमार कपूर और उनकी पत्नी साइबर ठगों के जाल में फंस गए। ठगों ने खुद को इंडसइंड बैंक का अधिकारी बताया और बड़ी ठगी को अंजाम दिया। व्हाट्सएप कॉल पर बैंक अधिकारी बनकर ठगी का झांसा ठगों ने व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया और खुद को बैंक के मुंबई मुख्यालय का वरिष्ठ अधिकारी बताया। बातों में उलझाकर बुजुर्ग दंपती का भरोसा जीत लिया गया। एपीके फाइलों से मोबाइल हैक कर ठगी को दिया अंजाम ठगों ने सेल्फ वेरिफिकेशन के बहाने तीन एपीके फाइलें भेजकर उन्हें डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही फाइलें इंस्टॉल हुईं, मोबाइल सिस्टम पर उनका कंट्रोल हो गया। देर से हुआ खुलासा मोबाइल हैक होने के बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग तीन ट्रांजेक्शन में कुल 11.60 लाख रुपये बैंक खाते से निकाल लिए। पीड़ित को बाद में इस धोखाधड़ी की जानकारी हुई। साइबर पुलिस में केस दर्ज घटना की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान एपीके फाइल को डाउनलोड न करें और सतर्क रहें। ये भी पढ़े : Noida Authority: चंद्रशेखर का बड़ा दावा! सफाई कर्मचारियों के अधिकारों में गड़बड़ी, जांच की उठी मांग