भारतराजनीति

इतने साल चुप रहीं मां अब बताई अपनी कहानी… सोनिया गांधी की किताब पर प्रियंका का बड़ा बयान, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

प्रियंका गांधी का BJP-RSS पर हमला! बोलीं- मां सोनिया गांधी इतने साल चुप रहीं, अब किताब में अपनी कहानी बताई। सरकार की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Priyanka Gandhi: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण को लेकर भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक उनकी मां के खिलाफ गलत बातें और मनगढ़ंत कहानियां फैलाई गईं, लेकिन सोनिया गांधी ने कभी सार्वजनिक रूप से जवाब नहीं दिया। अब उन्होंने अपनी किताब के जरिए अपनी कहानी सामने रखी है और उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है।

सोनिया की किताब पर सियासी बयान

दरअसल, सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। इस पर कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। इसी बीच वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी मां के बारे में लंबे समय तक झूठ फैलाया गया। अब वह अपनी बात खुद रख रही हैं और यह अच्छी बात है कि लोग उनकी किताब पढ़ रहे हैं।

सरकार की जवाबदेही पर भी उठाए सवाल

वायनाड में पद्म श्री से सम्मानित दिवंगत चेरुवयाल रमन के परिवार से मुलाकात के बाद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनता के प्रति जवाबदेह नहीं रहना चाहती। प्रियंका ने कहा कि जब युवा और आम नागरिक सरकार से सवाल पूछते हैं या विरोध प्रदर्शन करते हैं, तो उन्हें रोकने की कोशिश की जाती है। उनके मुताबिक, लोगों को जेल भेजना, प्रदर्शन रोकना और उनकी आवाज दबाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बताया संवैधानिक अधिकार

प्रियंका गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार से सवाल पूछना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। सरकार को महंगाई, बढ़ती कीमतों और अपनी नीतियों के लिए जनता को जवाब देना चाहिए। उन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने के मुद्दे पर भी सवाल उठाया। प्रियंका ने कहा कि जब लोग ईंधन के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च कर रहे हैं, तो सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा होने पर पुलिस को कानून के मुताबिक कार्रवाई करनी चाहिए।

कौन थे चेरुवयाल रमन?

प्रियंका गांधी ने वायनाड के मनंतवाड़ी में दिवंगत चेरुवयाल रमन के परिवार से मुलाकात की। रमन केरल के आदिवासी किसान थे, जिन्होंने पारंपरिक धान की दुर्लभ किस्मों को बचाने और उनके संरक्षण के लिए अपना जीवन समर्पित किया था। कृषि और जैव विविधता के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

फिलहाल सोनिया गांधी की किताब और प्रियंका गांधी के बयानों ने राजनीतिक बहस को नया मुद्दा दे दिया है। अब देखना होगा कि भाजपा इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

ये भी पढ़ें: यूपी की सियासत में बड़ा उलटफेर! ओवैसी-चंद्रशेखर ने मिलाया हाथ, 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »