Uttar Pradesh || Banda || Samajwadi Party : उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र की है, जहां समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन मोहन साहू पर एक बुजुर्ग महिला ने सरेआम चप्पल से हमला किया। वीडियो में नजर आता है कि पूर्व चेयरमैन अपनी गाड़ी में बैठे थे, तभी महिला अचानक वहां पहुंची और उनकी तरफ चप्पल फेंक दी। इस घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पीड़ित महिला ने मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए घटना के बाद, पीड़ित महिला ने मीडिया के सामने अपनी कहानी सुनाते हुए रोते-रोते बेहद गंभीर आरोप लगाए। उनके अनुसार, पूर्व चेयरमैन मोहन साहू ने कुछ दबंग साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर धावा बोला। महिला और उनकी बेटी का कहना है कि इन लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। इतना ही नहीं, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो मां-बेटी के साथ बेदर्दी से मारपीट भी की गई। सामान फेंककर घर से बाहर निकालने का आरोप महिला ने अपनी बात में कहा कि पूर्व चेयरमैन और उनके कुछ दोस्तों ने मिलकर उनका सारा कीमती सामान सड़क पर फेंक दिया और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। इस घटना से नाराज और हताश होकर, उस बुजुर्ग महिला का गुस्सा फूट पड़ा। जब पूर्व चेयरमैन अपनी गाड़ी से गुजर रहे थे, तो उन्होंने सड़क पर ही उन पर चप्पलें फेंक दीं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल सपा नेता के साथ हुई चप्पलबाजी का है वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मामला हाईप्रोफाइल है और समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन से जुड़ा हुआ है, इसलिए इलाके में इसकी काफी चर्चा हो रही है। जैसे ही सूचना मिली, स्थानीय कोतवाली नगर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और वायरल वीडियो के साथ-साथ महिला के आरोपों के आधार पर गहराई से जांच शुरू कर दी है। ये भी पढ़े : तेज रफ्तार ट्रक का कहर, ई-रिक्शा को रौंदा, 6 लोगों की मौके पर मौत