नोएडा

नोएडा दंगों में गाड़ियां फूंकने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से खुला राज

श्रमिक आंदोलन के फरार आरोपी नरेश कुमार को दबोच लिया है। आरोपी पर सेक्टर-63 में दर्जनों चार पहिया और दो पहिया वाहनों में सुनियोजित तरीके से आगजनी और तोड़फोड़ करने का आरोप है।

Reported by India Headlines and edited by Kashish Solanki

Uttar Pradesh|| Noida|| Noida Sector 63|| Noida Riots: उत्तर प्रदेश के नोएडा  सेक्टर-63 में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और आगजनी का मामला अब पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि बन गया है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी, नरेश कुमार, को पकड़ लिया है। उन पर आरोप है कि 13 अप्रैल को हुए आंदोलन के दौरान, उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर विपुल मोटर्स के पास खड़े कई दो पहिया और चार पहिया वाहनों में आग लगा दी थी, जिससे इलाके में जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई थी।

लोहे के पाइप से तोड़फोड़ की गई

पुलिस की जांच से पता चला है कि यह घटना अचानक नहीं हुई थी, बल्कि आरोपी ने इसे बड़े सोच-समझकर अंजाम दिया। भीड़ को भड़काने के बाद, आरोपी और उसके साथी पहले लोहे के पाइपों से गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ करने लगे और फिर एक-एक करके कई वाहनों में आग लगा दी। इस हिंसक प्रदर्शन के बाद थाना सेक्टर-63 में उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

वीडीयो में आग लगाता दिखा आरोपी

वीडियो में नरेश कुमार को गाड़ियों में आग लगाते हुए देखा गया। वो फतेहपुर का रहने वाला है, लेकिन फिलहाल चोटपुर में रह रहा है और सेक्टर-63 में महाविरा कंपनी में टेलर के रूप में काम कर रहा है। घटना के दिन, उसने अपनी कंपनी के अन्य कर्मचारियों को हड़ताल और नारेबाजी के लिए भड़काया था। पुलिस ने वीडियो फुटेज और अन्य ठोस सबूतों के आधार पर उसे पहचाना है, जिसमें वो साफ-साफ गाड़ियों में आग लगाते हुए नजर आ रहा है।

​​​शातिर दिमाग: गिरफ्तारी से बचने के लिए नंबर को किया पोर्ट

जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। नरेश कुमार पहले हरियाणा के मानेसर में हुए श्रमिक आंदोलन में भी सक्रिय था। पुलिस से बचने के लिए उसने चालाकी दिखाते हुए अपना मोबाइल नंबर एक दूसरे सर्विस प्रोवाइडर में पोर्ट करा लिया ताकि पुलिस उसे ट्रैक न कर सके। लेकिन, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके मोबाइल को बरामद कर लिया, जिसमें श्रमिक यूनियन से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज मिले।

ये भी पढ़े :  तीन दिन से लापता मासूम का बंद कमरे में मिला शव, खून से सनी दीवारें बयां कर रहीं कत्ल की दास्तान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »