उत्तर प्रदेशनोएडा

पार्सल में छिपाकर भेजा जा रहा था 20 किलो गांजा, ग्रेटर नोएडा के वेयरहाउस में ऐसे खुला तस्करी का राज

ग्रेटर नोएडा के लॉजिस्टिक वेयरहाउस में पुलिस ने 20 किलो गांजा पकड़ा। ओडिशा से दिल्ली भेजी जा रही 10 लाख की खेप के पीछे कौन है? जांच जारी है।

Greater Noida Ganja Smuggling: ग्रेटर नोएडा में लॉजिस्टिक कंपनी के डिलीवरी नेटवर्क के जरिए गांजे की तस्करी का मामला सामने आया है। बादलपुर थाना क्षेत्र के धूम मानिकपुर स्थित स्वास्तिक लॉजिस्टिक कंपनी के वेयरहाउस से पुलिस ने करीब 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि नशे की यह खेप ओडिशा से दिल्ली भेजी जा रही थी। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

एक्सरे जांच में खुलासा

जानकारी के मुताबिक, स्वास्तिक लॉजिस्टिक कंपनी के डिलीवरी वेयरहाउस में पहुंचे दो पैकेटों को लेकर संदेह हुआ। इसके बाद उनकी डिलीवरी रुकवा दी गई और एक्सरे जांच कराई गई। जांच में पैकेटों के अंदर संदिग्ध सामग्री होने की आशंका सामने आई। इसके बाद पैकेटों की जांच की गई तो उनमें से करीब 20 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह खेप ओडिशा से दिल्ली भेजी जा रही थी।

ओडिशा से दिल्ली तक फैला था सप्लाई का नेटवर्क?

इस मामले में अंतरराज्यीय तस्करी की आशंका जताई जा रही है। तस्करों ने कथित तौर पर पार्सल और लॉजिस्टिक नेटवर्क के जरिए नशीले पदार्थ को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, गांजा भेजने वाले और दिल्ली में इसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति की पहचान अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस खंगाल रही पार्सल से जुड़े सुराग

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप किसने बुक कराई थी, इसे किस पते पर भेजा जा रहा था और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। पार्सल की बुकिंग से जुड़े दस्तावेजों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

लॉजिस्टिक वेयरहाउस से इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने के बाद तस्करी के इस नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि ओडिशा से भेजी गई इस खेप के पीछे कौन था और दिल्ली में इसका असली खरीदार कौन था।

रिपोर्ट- आमिर खान

ये भी पढ़ें: जेवर में 1200 करोड़ का बड़ा धमाका! एयरपोर्ट के बाद अब बनेगी ट्रैक्टर फैक्टरी, 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »