Hamirpur News: हमीरपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो विकास के दावों की हकीकत बयां कर रही है। आजादी के सात दशक से ज्यादा बीत जाने के बाद भी ग्रामीणों को सड़क जैसी बुनियादी सुविधा नसीब नहीं हो सकी है। हालात इतने बदतर हैं कि गांव में किसी की मौत होने पर शवयात्रा को भी कीचड़ और दलदल के बीच से निकालना पड़ता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जिले के खंडेह गांव का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कीचड़ में अंतिम सफर वीओ:तस्वीरों में देखिए किस तरह ग्रामीण कीचड़ और दलदल से भरे रास्ते के बीच शवयात्रा निकालने को मजबूर हैं। शव को कंधों पर लेकर ग्रामीण बेहद मुश्किल हालात में रास्ता पार करते नजर आ रहे हैं। खंडेह गांव का बताया जा रहा यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर लोग जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। विकास के दावों की पोल ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत स्तर तक विकास कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वालों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर ग्रामीणों को आज तक एक पक्की सड़क क्यों नहीं मिल सकी? क्या जिम्मेदारों को ग्रामीणों की इस बदहाली की जानकारी नहीं है या फिर शिकायतों के बावजूद समस्या को नजरअंदाज किया जा रहा है? फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर किसी जिम्मेदार अधिकारी का बयान सामने नहीं आया है। ये भी पढ़ें: दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार का तोहफा, 1.60 लाख परिवारों के खातों में पहुंचे 10.36 करोड़ रुपये