Hamirpur News: दीपावली के त्योहार पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। हमीरपुर जनपद के 1 लाख 60 हजार 867 उज्ज्वला लाभार्थियों के बैंक खातों में 10 करोड़ 36 लाख रुपये से अधिक की गैस रिफिल सब्सिडी की धनराशि भेजी गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सब्सिडी वितरण किया। उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली तोहफा हमीरपुर में सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर और डेमो चेक वितरित किए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने और गैस आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दीपावली के त्योहार पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत हमीरपुर जनपद के 1 लाख 60 हजार 867 लाभार्थी परिवारों के बैंक खातों में 10 करोड़ 36 लाख 46 हजार 608 रुपये की सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से भेजी गई है। महिलाओं को गैस सब्सिडी का तोहफा सरकार की इस पहल से पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल कराने में आर्थिक सहायता मिलेगी लखनऊ के लोक भवन सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के 1 करोड़ 89 लाख से अधिक पात्र परिवारों को 1500 करोड़ रुपये की गैस रिफिल सब्सिडी वितरित की। इसी क्रम में हमीरपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गैस सिलेंडर और डेमो चेक वितरित किए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुविधा से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है। लाभार्थियों को बड़ी राहत जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के सभी पात्र लाभार्थियों तक सब्सिडी का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचे और गैस की आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो सीडीओ अरुण कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारी और बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी मौजूद रहीं। सरकार की इस पहल को दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना से जुड़े परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। ये भी पढ़ें: न ब्रज में एंट्री मिलेगी न अवध में… अखिलेश यादव का धीरेंद्र शास्त्री पर तीखा हमला, जानिए क्यों भड़के सपा प्रमुख