उत्तर प्रदेशबाँदा

10 दिन से अंधेरे में गांव, प्रशासन की नींद तोड़ने सड़क पर उतरे ग्रामीण, नेशनल हाईवे किया जाम

बांदा के महुआ गांव में 10 दिनों से बिजली ठप होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। विधायक के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

Banda News || Power Outage || Highway Jam || Villagers Protest || Electricity Crisis: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा आखिरकार सड़क पर फूट पड़ा। महुआ गांव के लोगों ने झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे-35 पर जाम लगाकर प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों यात्री जाम में फंस गए।

भीषण गर्मी में बिजली गायब

ग्रामीणों का आरोप है कि 28 मई को आए तेज तूफान के दौरान गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद से पूरे गांव में बिजली आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच 10 दिनों से अंधेरे में रह रहे लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

सदर विधायक ने संभाला मोर्चा

स्थिति बिगड़ने पर ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्रामीणों से फोन पर बातचीत की और जल्द ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली बहाल कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। फिलहाल लोग बिजली बहाली का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पैसों के झगड़े ने ली युवक की जान: बड़े भाई पर ईंट से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »