उत्तर प्रदेशबाँदा

पैसों के झगड़े ने ली युवक की जान: बड़े भाई पर ईंट से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बाँदा के अतर्रा थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद हिंसक हो गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Reported by Siddharth Tripathi and edited by Tanvi Pandey

Uttar Pradesh|| Banda News|| Crime News: बाँदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के राजनगर कस्बे में पैसों को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले देर रात सगे भाइयों के बीच पैसों को लेकर कहासुनी हुई थी।

ईंट मारकर की हत्या

विवाद के दौरान छोटे भाई आशीष ने अपने बड़े भाई विकास पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने से विकास की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। मृतक की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई।

आरोपी गिरफ्तार, ईंट बरामद

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े : नशे के कारोबार पर वार, 65 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »