उत्तर प्रदेशराजनीति

महंगाई के खिलाफ सपा का अनोखा प्रदर्शन, बैलगाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ता

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी ने बढ़ती महंगाई और सरकारी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेता बैलगाड़ी से कलेक्ट्रेट पहुंचे और बेरोजगारी, कानून व्यवस्था व महंगाई को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Samajwadi Party Protest || Moradabad News || Bullock Cart Protest || UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बढ़ती महंगाई और सरकार की नीतियों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। चक्कर की मिलक स्थित सपा जिला कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान सपा नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

बैलगाड़ी से किया अनोखा प्रदर्शन

प्रदर्शन की खास बात यह रही कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बैलगाड़ी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सपा नेताओं का कहना था कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की जरूरतों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
प्रदर्शन के दौरान कांठ विधायक और सपा के राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है और आम आदमी की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

सरकार को होती जा रही है असफल?

वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आगे भी बड़ा आंदोलन करेगी। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपा नेताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में बिजली-पानी गायब, गुस्से से तमतमाए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »