उत्तर प्रदेश

भीषण गर्मी में बिजली-पानी गायब, गुस्से से तमतमाए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

बाँदा के बिजली खेड़ा मोहल्ले में बिजली-पानी की भारी किल्लत से परेशान स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर जोरदार प्रदर्शन किया। विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी के बाद मौके पर पहुँचे चौकी प्रभारी ने सूझबूझ से जाम खुलवाया।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Water Crisis || Power Cut || Uttar Pradesh || Banda News: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में, जबर्दस्त गर्मी के बीच बिजली और पानी की कमी ने लोगों के जीवन को बेहद मुश्किल बना दिया है। इससे परेशान होकर, आज स्थानीय लोगों का गुस्सा बाहर आ गया और उन्होंने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। यह घटना बिजली खेड़ा मोहल्ले के पास की मुख्य सड़क पर हुई।

रिकॉर्ड तोड़ गर्मी

शहर में चल रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच, कई दिनों से बिजली और पानी की लगातार सप्लाई न मिलने से मोहल्ले वाले काफी परेशान थे। बार-बार शिकायत करने के बावजूद जब किसी ने ध्यान नहीं दिया, तो स्थानीय लोगों ने सड़क को पूरी तरह से जाम कर दिया। गुस्से में भरे महिलाओं और पुरुषों ने सड़क पर डेरा डाल लिया और बिजली विभाग के खिलाफ जोर-जोर से नारेबाजी की। इससे सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस करावाई

हंगामे और चक्का जाम की खबर मिलते ही कालू कुआं चौकी के प्रभारी तुरंत पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने गुस्साए लोगों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वासन देकर शांत कर दिया। पुलिस की समझदारी और बार-बार समझाने के बाद आखिरकार लोगों ने जाम खोल दिया। इसके बाद बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को ठीक करने का काम शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: आसमान से बरसी आफत! गर्मी के मारे घर के बहार सो रहा था परिवार, बेकाबू डंपर ने कुचला 4 की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »