विदेश

चीन की कोयला खदान में गैस ब्लास्ट, 90 मजदूरों की दर्दनाक मौत

चीन के शांक्सी प्रांत की कोयला खदान में भीषण गैस धमाके से 82 मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के समय 247 श्रमिक अंदर मौजूद थे। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

China News || Coal Mine Blast || China Gas Explosion || Xi Jinping: चीन के उत्तरी शांक्सी प्रांत में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण गैस धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया। शुक्रवार देर रात हुए इस हादसे में अब तक 90 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई श्रमिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के समय खदान के भीतर करीब 247 मजदूर काम कर रहे थे।

मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा

शुरुआती रिपोर्ट में मृतकों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ने के साथ मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता गया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने हादसे पर गहरी चिंता जताते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज, वैज्ञानिक तरीके से सर्च ऑपरेशन चलाने और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल बचाव दल मलबे और जहरीली गैसों के बीच फंसे मजदूरों की तलाश में जुटा है।

ये भी पढ़ें: PoK में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, प्रदर्शन के दौरान हिंसा से 30 की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »