MEA Press Conference: भारत के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत का रुख स्पष्ट किया। चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव, नेपाल के प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भारत यात्रा, अमेरिका की अदालत से भारतीय अधिकारियों को मिले समन और क्वाड की बैठक को लेकर मंत्रालय ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साफ किया कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और कूटनीतिक संबंधों को लेकर सतर्क है। चीन के साथ LAC पर क्या है स्थिति? चीन के साथ सीमा विवाद पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर फिलहाल स्थिरता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि तनाव उस समय पैदा हुआ था, जब गश्त कर रहा एक दल अपने निर्धारित और पारंपरिक रास्ते से भटक गया था। उन्होंने कहा कि सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए दोनों देशों के बीच वर्किंग मैकेनिज्म फॉर कंसल्टेशन एंड कोऑर्डिनेशन (WMCC) और उच्च स्तरीय सैन्य कमांडर बैठकों का सहारा लिया जा रहा है। भारत का मानना है कि चीन के साथ सामान्य संबंधों के लिए सीमा पर शांति जरूरी है। WATCH LIVE: External Affairs Ministry Press Conference |India | Bangladesh | China #MEA #delhi #india #usa #bangladesh #china #pmmodi #live https://t.co/SdnlAmtbfC — ANI (@ANI) November 10, 2026 US कोर्ट के समन पर भारत का कड़ा रुख अमेरिकी अदालत से भारतीय अधिकारियों को जारी समन पर विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। प्रवक्ता ने कहा कि वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोप मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण हैं। भारत ऐसे बेबुनियाद मामलों को खारिज करता है। यह मामला खालिस्तानी अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की ओर से अमेरिका में दायर दीवानी मुकदमे से जुड़ा है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रॉ के पूर्व प्रमुख सामंत गोयल समेत कई भारतीय अधिकारियों के नाम शामिल हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत में न्यायिक दस्तावेजों की तामील का अनुरोध केवल अधिकृत केंद्रीय प्राधिकरण यानी विधि एवं न्याय मंत्रालय के माध्यम से ही किया जा सकता है। नेपाल के प्रधानमंत्री कब आएंगे भारत? नेपाल के प्रधानमंत्री की प्रस्तावित भारत यात्रा पर जायसवाल ने कहा कि भारत की ओर से उन्हें निमंत्रण दिया जा चुका है। इस यात्रा की तारीख और अन्य पहलुओं को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। QUAD और अमेरिकी चुनाव पर भी रखी बात अमेरिका के मध्यावधि चुनाव को भारत ने उसका आंतरिक मामला बताया। हालांकि, मंत्रालय ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंधों को दोनों अमेरिकी राजनीतिक दलों का समर्थन हासिल है। वहीं, क्वाड शिखर सम्मेलन पर प्रवक्ता ने बताया कि हाल के दिनों में कई उच्च स्तरीय बैठकें हुई हैं। भविष्य में होने वाली बैठकों और शिखर सम्मेलन की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत ने चीन, अमेरिका और पड़ोसी देशों के साथ अपने संबंधों को लेकर स्पष्ट संदेश दिया है। ये भी पढ़ें: ट्रंप को जनता ने क्यों नकारा? सामने आईं हार की 5 बड़ी वजहें