Vietnam Boat Tragedy: वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों से जुड़ा एक बड़ा हादसा हो गया। समुद्र में घूमने निकली एक स्पीडबोट अचानक पलट गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बचाए गए यात्रियों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, नाव में 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर सवार थे। हादसा फु क्वोक के पास स्थित होन मे रुट न्गोई द्वीप के निकट हुआ। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और कई घंटों तक राहत एवं खोज अभियान चलाया। मृतकों के शव भी समुद्र से निकालकर किनारे लाए गए। घटना के बाद हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने तत्काल कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता की जा रही है तथा जरूरतमंद लोग हेल्पलाइन के जरिए संपर्क कर सकते हैं। अपडेट अभी जारी है...