भारत

पहले धूल भरी आंधी, फिर बारिश की दस्तक… दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम

दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। तेज धूल भरी आंधी के बाद कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 मई तक लू जैसे हालात दोबारा लौट सकते हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Delhi NCR || Weather Update || Delhi Rain News || Delhi Dust Storm: दिल्ली-NCR में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक ऐसा पलटा मारा कि लोगों को चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत की सांस मिल गई। सुबह आसमान पर काले बादल छा गए और तेज धूल भरी आंधी चलने लगी। कुछ ही देर बाद बदरपुर, तुगलकाबाद, फरीदाबाद समेत कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।

यह राहत ज्यादा समय तक नहीं

तेज हवाओं और धूल के कारण कई जगह विजिबिलिटी प्रभावित हुई, लेकिन बारिश की फुहारों ने मौसम को सुहावना बना दिया। लोग घरों से बाहर निकलकर बदले मौसम का आनंद लेते नजर आए। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली।

IMD का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग ने 28 मई तक लू जैसी स्थिति बने रहने की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, हवा की दिशा बदलने से अस्थायी राहत मिली है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान फिर 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 3 दिन का चक्का जाम, ऑटो-टैक्सी हड़ताल से राजधानी ठप!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »