क्राइमभारत

गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्ड हो रहे थे वीडियो? हिमाचल यूनिवर्सिटी में खुलासे से मचा हड़कंप

हिमाचल की इटरनल यूनिवर्सिटी में गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में गुप्त वीडियो रिकॉर्डिंग के आरोपों से हड़कंप मच गया। छात्राओं ने सफाईकर्मी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया, जिसके बाद कैंपस में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। पुलिस अब वीडियो रिकॉर्डिंग, मोबाइल डेटा और संभावित दुरुपयोग की जांच कर रही है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Himachal Crime News || Eternal University || Girl Students Washroom Video || Bathroom Video: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में छात्राओं की निजता से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आने के बाद पूरे कैंपस में हंगामा मच गया। यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में काम करने वाले एक सफाईकर्मी पर आरोप है कि वह बाथरूम के अंदर छात्राओं के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। घटना सामने आते ही छात्राओं में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कुछ छात्राओं को आरोपी की हरकतों पर शक हुआ था। इसके बाद मामला खुलते ही यूनिवर्सिटी परिसर में तनाव का माहौल बन गया। छात्राओं ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की। करीब ढाई घंटे तक विरोध जारी रहने के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान छेदन साहू के रूप में हुई है, जो झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले कई महीनों से कैंपस में सफाई कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था।

पुलिस ने दी जानकारी

आरोप है कि घटना सामने आने के बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन छात्राओं ने उसे पकड़ लिया और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया।हिमाचल प्रदेश पुलिस अब आरोपी के मोबाइल फोन की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब बनाए गए, कितने वीडियो रिकॉर्ड हुए और कहीं उन्हें किसी के साथ साझा तो नहीं किया गया। घटना के बाद यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

ये भी पढ़ें: Uttarakhand: सीएम धामी का बयान- देवभूमि की सड़कों पर नमाज पर रोक, चारधाम यात्रियों की सुविधा सर्वश्रेष्ठ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »