Uttarakhand news|| CM Dhami|| Dhami Statement|| Namaz: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि में सड़कों पर नमाज पढ़ने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस समय चारधाम यात्रा चल रही है, ऐसे में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। बयान का जिक्र सड़कों पर नमाज को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद अब सीएम धामी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति देने की बात कही थी, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि नमाज तय जगह पर ही पढ़ी जानी चाहिए और किसी को भी व्यवस्था में बाधा डालने का अधिकार नहीं है। चारधाम यात्रा और व्यवस्था पर जोर सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान सड़कों को किसी भी तरह धार्मिक प्रदर्शनों का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और देवभूमि की शांति, संस्कृति और अनुशासन से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। ये भी पढ़ें: बंगाल: PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार पर खतरा, पुलिस सुरक्षा में बढ़ोतरी