उत्तर प्रदेशमहोबा

पीएम मोदी पर टिप्पणी के आरोपों में घिरे अजय राय, बीजेपी ने जताई नाराजगी

महोबा दौरे के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी का दावा किया गया, हालांकि अजय राय ने इसे एडिटेड और एआई से बनाया गया फेक वीडियो बताया है।

Reported by Tanvi Pandey and edited by Shagun Chaurasia

Ajay Rai Controversial Video|| PM Modi || Ajay Rai Mahoba Video: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय महोबा में गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार से मिलने पहुंचे थे। परिवार से मुलाकात के बाद जब वह अपनी गाड़ी की तरफ जा रहे थे, तभी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दावा किया गया कि उन्होंने प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

वीडियो वायरल होते ही शुरू हुई राजनीति

वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की भाषा ठीक नहीं है।

वीडियो की सच्चाई

विवाद बढ़ने के बाद अजय राय ने सामने आकर अपनी सफाई दी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो एडिटेड है और उसमें छेड़छाड़ की गई है। अजय राय का कहना है कि एआई (AI) की मदद से वीडियो को बदलकर पेश किया गया। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई गलत भाषा इस्तेमाल नहीं की।

पहले भी चर्चा में रहे हैं अजय राय

अजय राय इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। उनके कई बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने थे। अब यह नया वीडियो भी यूपी की राजनीति में बहस का मुद्दा बन गया है।

ये भी पढ़ें: फिल्मी हुआ महोबा का अपहरण कांड! बरामद युवती ने लगाए थे टॉर्चर के आरोप, अब वायरल तस्वीरो ने पलट दी पूरी कहानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »