Ipl 2026|| RCB vs SRH 2026|| Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad|| Cricket news: आईपीएल 2026 का रोमांच अब और बढ़ गया है। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रन से हरा दिया। हैदराबाद ने मैच तो शानदार अंदाज में जीता, लेकिन टीम टॉप-2 में जगह नहीं बना सकी। दूसरी तरफ आरसीबी को हार के बाद भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी रही और अब क्वालिफायर-1 में उसका मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम ने शुरुआत से ही तेज रन बनाए। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 79 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। अभिषेक शर्मा ने भी आक्रामक अंदाज दिखाया और सिर्फ 22 गेंदों पर 56 रन ठोक दिए। उनकी पारी में पांच छक्के और चार चौके शामिल रहे। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 24 गेंदों पर 51 रन बनाए, जबकि नीतीश रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद लौटे। आरसीबी की गेंदबाजी रही महंगी आरसीबी के गेंदबाज इस मुकाबले में ज्यादा असर नहीं छोड़ सके। रसिख सलाम डार ने दो विकेट लिए, लेकिन उन्होंने चार ओवर में 52 रन दे दिए। वहीं, सुयश शर्मा और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए पीछे रह गई आरसीबी 256 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम अच्छी शुरुआत के बाद भी मैच में वापसी नहीं कर सकी। टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन ही बना सकी। वेंकटेश अय्यर ने तेज बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों पर 44 रन बनाए। कप्तान रजत पाटीदार ने 56 रन की पारी खेली। क्रुणाल पांड्या ने 41 रन बनाए, जबकि टिम डेविड 15 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट कोहली 15 और देवदत्त पडिक्कल 21 रन बनाकर आउट हुए। हैदराबाद के गेंदबाजों ने किया शानदार काम हैदराबाद की तरफ से ईशान मलिंगा ने दो विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में 33 रन दिए। वहीं, साकिब हुसैन और ट्रेविस हेड को भी एक-एक सफलता मिली। लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बने ईशान किशन ईशान किशन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। अंक तालिका में क्या हुआ बदलाव? यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मैच था। आरसीबी, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद — तीनों के 18-18 अंक रहे। लेकिन बेहतर रन रेट के कारण आरसीबी पहले स्थान पर रही। गुजरात दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर रही। इसी वजह से हैदराबाद को अब एलिमिनेटर मुकाबला खेलना होगा। ये भी पढ़ें:GT VS CSK: गुजरात टाइटंस की बड़ी जीत, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर