क्राइमभारत

हाथों की मेहंदी तक नहीं उतरी थी… पहले पत्नी फिर पति ने दी जान

शादी की मेहंदी भी फीकी नहीं पड़ी थी… पहले पत्नी ने दी जान, फिर दो दिन बाद पति ने भी फांसी लगाकर जिंदगी खत्म कर ली।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Gwalior Couple Suicide Case || Newlyweds Suicide ||  Crime News || Husband-Wife Suicide: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाला एक नवविवाहित जोड़ा शादी के महज 28 दिन बाद हमेशा के लिए बिछड़ गया। पहले पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की और फिर दो दिन बाद पति ने भी मौत को गले लगा लिया। अब दोनों परिवारों के सामने सिर्फ एक सवाल है आखिर ऐसा क्या हुआ?

पहले पत्नी ने की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर की रहने वाली 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति की शादी 25 अप्रैल को सिद्धार्थ कांदिल से धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद दोनों सिर्फ पांच दिन साथ रहे। 1 मई को मेघा मायके लौट आई थी। परिवार का कहना है कि वह सामान्य और खुश नजर आ रही थी। लेकिन 20 मई को घर के कमरे में मेघा का शव फंदे पर लटका मिला।

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी लगाया फंदा

परिवार सदमे में था, तभी दो दिन बाद 22 मई को सिद्धार्थ ने भी अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद वह पूरी तरह टूट गया था और किसी से बात नहीं कर रहा था। मध्य प्रदेश पुलिस अब दोनों की मौत के पीछे की वजह तलाश रही है। पुलिस मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड और दोनों परिवारों के बयान खंगाल रही है, ताकि इस रहस्यमयी मौत की असली वजह सामने आ सके।

ये भी पढ़ें: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्ड हो रहे थे वीडियो? हिमाचल यूनिवर्सिटी में खुलासे से मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »