UP Power Crisis || Hot Weather || AK Sharma || UP News: उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और बिजली संकट की दोहरी मार झेल रहा है। हालात इतने खराब हैं कि देश के 50 सबसे गर्म शहरों में 26 शहर अकेले यूपी के शामिल बताए जा रहे हैं। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि लगातार बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। प्रचंड गर्मी से बेहाल हुए लोग UP के शहरों में दिनभर गर्म हवाएं चल रही हैं और रात में भी राहत नहीं मिल रही। लखनऊ, कानपुर, हापुड़, रामपुर और मेरठ समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गायब रहने से लोग परेशान हैं। मेरठ में नाराज लोगों ने मेयर के घर का घेराव तक कर दिया, जबकि कानपुर देहात में बिजली कटौती को लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। ऊर्जा मंत्री ने दी सफाई मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के छात्रों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच मुश्किल से 8-9 घंटे बिजली मिल रही है। दूसरी तरफ सरकार दावा कर रही है कि मांग के अनुसार सप्लाई दी जा रही है। ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा के मुताबिक, राज्य में बिजली की मांग 33 हजार मेगावाट तक पहुंच चुकी है। बढ़ती शिकायतों के बीच प्रशासन ने 44 टेक्नीशियनों के तबादले किए हैं, ताकि फॉल्ट और कटौती की समस्या को कम किया जा सके। ये भी पढ़ें: तीन दिन से लापता मासूम का बंद कमरे में मिला शव, खून से सनी दीवारें बयां कर रहीं कत्ल की दास्तान