नोएडा

तीन दिन से लापता मासूम का बंद कमरे में मिला शव, खून से सनी दीवारें बयां कर रहीं कत्ल की दास्तान

ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में 21 मई से गायब 15 वर्षीय किशोर गोपाल का शव पड़ोसी गांव के एक खाली कमरे से बरामद हुआ। सिर पर गहरे जख्म और मौके पर फैले खून को देखकर परिजनों ने बेरहमी से हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Uttar Pradesh|| Greater Noida|| Murder: ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में बनवारी बांसगांव के निवासी रवि भूषण उर्फ बंटी का 15 साल का बेटा, गोपाल, 21 मई को अचानक गायब हो गया। बेटे के अचानक लापता होने से परेशान उनके परिवार ने पहले अपने स्तर पर हर संभव जगह उसकी खोजबीन की। जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला, तो आखिरकार उन्होंने शुक्रवार को जेवर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने भी बच्चे की तलाश में जुट गई।

पड़ोसी गांव के खाली कमरे में मिला शव

शनिवार सुबह परिवार वालों को एक बहुत ही डरावनी खबर मिली। रोही गांव में एक सुनसान और बंद कमरे के अंदर किसी किशोर का शव पड़ा था। जैसे ही इस बारे में उन्हें पता चला, वे बिना किसी देर के मौके पर पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने शव की पहचान गायब गोपाल के रूप में की। अपने प्यारे बच्चे का ऐसा हाल देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई और माता-पिता के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे।

कमरे का मंजर देख कांप उठी रूह

जिस कमरे में गोपाल का शव मिला, वहां का दृश्य बेहद भयावह था। मृतक किशोर के सिर पर किसी भारी वस्तु से मारे जाने के गहरे और गंभीर चोटों के निशान थे। पूरे कमरे में खून बिखरा हुआ था। इस खौफनाक हालात को देखते हुए परिवार वालों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि गोपाल की बेरहमी से हत्या की गई है और सबूत छिपाने के लिए शव को वहां फेंक दिया गया।

पुलिस ने जांच शुरू की, कई संदिग्ध हिरासत में

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि जैसे ही गोपाल के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज हुई, पुलिस टीमें बच्चे की तलाश में जुट गई थीं। शव मिलने की सूचना पर पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम को तुरंत मौके पर बुलाया गया और बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द न्याय के कटघरे में लाया जा सके।

ये भी पढ़ें: ड्यूटी पर निकले दीपक की गोलियों से छलनी कर हत्या! सड़क पर शव रखकर भड़के परिजन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »