उत्तर प्रदेशनोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का रास्ता साफ! PMO पहुंची फाइल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो प्रोजेक्ट की फाइल PMO पहुंची, 15 अक्टूबर तक मंजूरी की उम्मीद। 7.5 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर सेक्टर-51 से किसान चौक तक प्रस्तावित है।

Greater Noida West Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों निवासियों के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी को लेकर अहम अपडेट सामने आया है। नोएडा सेक्टर-51 से किसान चौक तक प्रस्तावित एक्वा लाइन विस्तार की योजना अब मंजूरी के महत्वपूर्ण चरण में पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक, इस मेट्रो परियोजना से जुड़ी फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक पहुंच चुकी है। अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार है। अधिकारियों के स्तर पर 15 अक्टूबर तक परियोजना को मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

7.5 किलोमीटर का होगा कॉरिडोर

प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई करीब 7.5 किलोमीटर होगी। पूरा ट्रैक एलिवेटेड बनाया जाना प्रस्तावित है। इस रूट पर कुल पांच स्टेशन बनाए जाने की योजना है, जिससे ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों को नोएडा की मौजूदा मेट्रो नेटवर्क से सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी। प्रस्तावित रूट सेक्टर-51 से शुरू होकर सेक्टर-70, सेक्टर-122 और सेक्टर-123 होते हुए किसान चौक तक जाने का है। इन स्टेशनों के जरिए आसपास के तेजी से विकसित हो रहे आवासीय क्षेत्रों को सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

करीब 900 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च

परियोजना पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। मंजूरी मिलने के बाद इसके निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। फिलहाल परियोजना की फाइल को अंतिम स्वीकृति का इंतजार है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लगातार बढ़ती आबादी और आवासीय परियोजनाओं के बीच सार्वजनिक परिवहन की मांग लंबे समय से उठती रही है। ऐसे में मेट्रो विस्तार की मंजूरी स्थानीय कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

जेवर एयरपोर्ट तक भी जुड़ सकता है नेटवर्क

मेट्रो के अलावा ग्रेटर नोएडा वेस्ट को भविष्य में गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरआरटीएस कॉरिडोर से जोड़ने की योजना भी है। अगर दोनों परियोजनाएं आगे बढ़ती हैं, तो ग्रेटर नोएडा वेस्ट नोएडा के साथ-साथ गाजियाबाद और जेवर एयरपोर्ट से जुड़े बड़े सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क का हिस्सा बन सकता है।

ये भी पढ़ें: नोएडा ट्रेड शो में शाह-योगी साथ, निवेश से लेकर माफिया राज तक क्या बोले?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »