उत्तर प्रदेशगाजियाबाद

पानी लेने निकला पति लौटकर देखा तो उड़ गए होश… मां-बेटी फंदे पर मिलीं लटकी

गाजियाबाद के खोड़ा में मां और तीन साल की बेटी मृत मिलीं। पानी लेने गया पति लौटकर आया तो घटना सामने आई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित शंकर विहार कॉलोनी में शुक्रवार शाम एक घर से मां और उसकी तीन साल की बेटी के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया गया कि सोनू अपनी पत्नी प्रीति (28) और तीन वर्षीय बेटी के साथ किराए के मकान में रहता था। वह गाजियाबाद के एक अस्पताल में काम करता है। शुक्रवार शाम वह घर से कुछ देर के लिए पानी लेने बाहर गया था। वापस लौटने पर घर के अंदर पत्नी और बेटी को मृत अवस्था में देखकर वह घबरा गया। उसकी सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने के बाद खोड़ा थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जरूरी साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में घटना को लेकर कई संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का इंतजार किया जा रहा है।

पारिवारिक स्थिति भी जांच के दायरे में

पुलिस पति, पड़ोसियों और मकान मालिक से पूछताछ कर रही है। परिवार की आर्थिक और घरेलू परिस्थितियों के साथ महिला के हालिया व्यवहार से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी जांच रही है कि घर से कोई नोट या अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य मिला है या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह और घटनाक्रम पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल घटना के बाद शंकर विहार इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: नोएडा ट्रेड शो में शाह-योगी साथ, निवेश से लेकर माफिया राज तक क्या बोले?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »