उत्तर प्रदेशनोएडा

नोएडा पहुंचे मनोज पांडे, PDA को लेकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना

नोएडा पहुंचे मंत्री मनोज पांडे ने उद्योग, रोजगार और कृषि पर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने सपा की PDA यात्रा और अखिलेश यादव की राजनीति पर भी निशाना साधा।

Reported by Shridhar Shukla and edited by Shagun Chaurasia

Cabinet Minister Manoj Pandey: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे शुक्रवार को नोएडा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में उद्योग, रोजगार, कृषि और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा। मंत्री मनोज पांडे ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश से करीब 22 हजार छोटे-बड़े उद्योग पलायन कर गए थे।

उद्योगों से बढ़े रोजगार

रोजगार सृजन के लिए उद्योग बेहद जरूरी हैं और उद्योगों की स्थापना के लिए कानून-व्यवस्था के साथ बेहतर माहौल सबसे अहम है। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 23 हजार से ज्यादा नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित हुई हैं जिससे बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। मंत्री ने इन उपलब्धियों का श्रेय प्रदेश की बेहतर कानून-व्यवस्था को दिया।

बुंदेलखंड के किसानों का भी किया जिक्र

कृषि क्षेत्र को लेकर मंत्री ने कहा कि पहले बुंदेलखंड के किसान परेशान रहते थे और कई किसान आत्महत्या तक कर लेते थे। उन्होंने दावा किया कि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश देश ही नहीं, बल्कि एशिया में सबसे ज्यादा अनाज उत्पादन करने वाला राज्य बना है। मनोज पांडे ने अपने कृषि मंत्री के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान कृषि क्षेत्र की ग्रोथ बढ़ाने और किसानों की स्थिति बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

PDA को लेकर सपा पर निशाना

वहीं समाजवादी पार्टी की PDA यात्रा और PDA की परिभाषा को लेकर भी मनोज पांडे ने अखिलेश यादव और सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लगातार PDA की अलग-अलग परिभाषाएं दे रही है। मंत्री ने सपा नेताओं के अलग-अलग बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले समाजवादी पार्टी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उसका कौन-सा बयान सही है। उन्होंने आरोप लगाया कि PDA की बार-बार नई परिभाषा सामने आने से यह स्पष्ट होता है कि समाजवादी पार्टी खुद असमंजस में है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने अखिलेश यादव की PDA यात्रा को लेकर तंज कसते हुए कहा कि अभी वो खुद PDA को लेकर भ्रम में हैं।

PDA पर मंत्री का तंज

मंत्री ने PDA में P को लेकर भी अखिलेश यादव पर टिप्पणी की और कहा कि P से पंडित बताया जाता है, लेकिन पंडित से बेहतर वैश्य बताए जाने की बात कही जाती है। इस बयान के जरिए उन्होंने सपा की PDA की राजनीति और उसके सामाजिक समीकरणों पर सवाल खड़े किए। नोएडा दौरे के दौरान मंत्री ने प्रदेश में उद्योग, रोजगार, कृषि और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाए।

ये भी पढ़ें: रायबरेली से अखिलेश का PDA रथ, कांग्रेस से बढ़ी सियासी दूरी? समझें क्या है पूरा खेल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »