Greater Noida Murder || Etech Third Police Station || Noida Crime News || UP News: ग्रेटर नोएडा में बुधवार रात हुई एक सनसनीखेज हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के वैदपुरा गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक नागर की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। क्या है पूरा मामला मृतक दीपक दिल्ली स्थित आईजीएल पंप के अग्निशमन विभाग में कार्यरत थे और रोजाना की तरह बुधवार रात भी ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 9:30 बजे जैसे ही वह गांव से बाहर पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने पांच से छह राउंड फायरिंग की, जिससे दीपक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल दीपक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया और भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए। मामला आपसी रंजिश से जुड़ा सूचना मिलते ही UP Police के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा लग रहा है। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटनास्थल से सबूत जुटाए गए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा दहेज कांड में बड़ा खुलासा! सास समेत अब तक चार आरोपी गिरफ्तार