उत्तर प्रदेशबाँदा

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, ई-रिक्शा को रौंदा, 6 लोगों की मौके पर मौत

बाँदा के बिसंडा में तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने पहले बुजुर्ग को कुचला, फिर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दर्दनाक हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल बताए जा रहे हैं।

Banda Road Accident || Overloaded Truck || UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बिसंडा कस्बे में तेज रफ्तार और ओवरलोड मौरंग से भरे ट्रक ने ऐसा कहर बरपाया कि कुछ ही मिनटों में छह लोगों की जिंदगी खत्म हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और गुस्से का माहौल बन गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, शाम के समय एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले सड़क किनारे मौजूद एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भागने लगा। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसका पीछा शुरू कर दिया। घबराहट में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए। हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।

अवैध खनन और ओवरलोड बालू-मौरंग से भरे ट्रक

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में अवैध खनन और ओवरलोड बालू-मौरंग से भरे ट्रकों की तेज रफ्तार लंबे समय से लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। कई बार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘गौ माता’ को राष्ट्रमाता बनाने की हुंकार! बांदा पहुंचे शंकराचार्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »