उत्तर प्रदेशजालौन

उरई रेलवे स्टेशन पर पार्किंग बनी यात्रियों के लिए मुसीबत

जालौन के उरई रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर यात्रियों से अभद्रता और अवैध वसूली का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। जागरूक करने के बजाय ठेकेदार के करिंदे हाथों में जंजीर लेकर घूमते हैं और मनमाने पैसे न देने पर मारपीट और धमकी पर उतारू हो जाते हैं।

Reported by AJAY SRIVASTAVA and edited by Kashish Solanki

Uttar Pradesh || Jalaun || Railway Station|| Parking : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से एक गंभीर समस्या की खबर आई है। उरई रेलवे स्टेशन की पार्किंग अब यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किल बन चुकी है। यहां आने-जाने वाले यात्रियों के साथ अक्सर अभद्रता और बदसलूकी की घटनाएँ होती रहती हैं। कहा जा रहा है कि पार्किंग के ठेकेदार के लोग नियमों का पालन करने या वाहन चालकों को सही जानकारी देने के बजाय सिर्फ अवैध ‘सुविधा शुल्क’ वसूलने में लगे रहते हैं। ये पार्किंग कर्मचारी हाथों में लोहे की जंजीरें लेकर घूमते हैं और खुद को कानून से ऊपर समझते हैं। वो किसी भी गाड़ी में जंजीर डाल देते हैं और फिर यात्रियों से मनमाने पैसे मांगते हैं। विरोध करने पर वो धमकाने और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।

यात्रियों को धमकाने का आरोप

इस मामले में ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई बढ़ती जा रही है। ये लोग आम जनता को डराने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हैं। जब कोई यात्री उनकी अवैध वसूली का विरोध करता है, तो उन्हें सीधे रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) का डर दिखाया जाता है। गुर्गे खुलेआम धमकी देते हैं कि उनका नेटवर्क काफी ऊंचे स्तर तक फैला हुआ है और वे पुलिस-प्रशासन को भी रिश्वत देते हैं, इसलिए उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस गुंडागर्दी के कारण उरई रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के बीच डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग इस पर कड़ाई से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़े : कोल्ड स्टोर में गैस रिसाव से हड़कंप, काम कर रहा मजदूर झुलसा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »