IPL 2026|| RR VS SRH 2026|| Eliminator|| Eliminator ipl 2026: मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बहुत तेज रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े। वैभव ने सिर्फ 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के और पांच चौके शामिल रहे। दूसरी ओर, ध्रुव जुरेल ने भी तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 50 रन बनाए। इन पारियों की मदद से राजस्थान ने 20 ओवर में 243 रन बनाए। राजस्थान की पारी में दिखा चौकों-छक्कों का तूफान राजस्थान की शुरुआत बेहद शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 125 रन जोड़े। वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए। उनकी पारी में 12 छक्के और पांच चौके शामिल रहे। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने 29 रन बनाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 21 गेंदों में 50 रन ठोके। रियान पराग ने भी अहम साझेदारी निभाई। डोनोवन फरेरा और रवींद्र जडेजा ने 12-12 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से प्रफुल हिंगे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। हैदराबाद की खराब शुरुआत बनी हार की वजह 244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। ईशान किशन ने 33 रन बनाए और ट्रेविस हेड के साथ तेज साझेदारी की, लेकिन टीम लगातार विकेट गंवाती रही। 81 रन तक हैदराबाद के पांच विकेट गिर चुके थे। बाद में नीतीश रेड्डी ने 38 रन और सलिल अरोड़ा ने 35 रन बनाए, लेकिन टीम जीत से दूर रह गई। शिवांग कुमार ने 27 रन का योगदान दिया। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लिए। नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट झटके। अब गुजरात से होगी राजस्थान की भिड़ंत इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है। अब टीम का मुकाबला 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी। राजस्थान की जीत के सबसे बड़े हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्हें शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ये भी पढ़ें :IPL 2026: 15 साल के वैभव का बड़ा धमाका, गेल को पीछे छोड़ बने सिक्स किंग