नोएडा

नोएडा में बनने जा रहा 40 करोड़ का डियर पार्क, लेकिन भड़क उठे स्थानीय लोग!

नोएडा के सेक्टर-91 बायोडायवर्सिटी पार्क में 40 करोड़ रुपये से डियर पार्क बनेगा। अफ्रीका समेत कई शहरों से हिरण लाए जाएंगे, लेकिन निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोग और पर्यावरणविद विरोध जता रहे हैं।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Noida Deer Park || Biodiversity Park Noida || Sector 91 Noida || Central Zoo Authority: नोएडा के सेक्टर-91 स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में प्रस्तावित डियर पार्क को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का विरोध अब स्थानीय निवासियों और पर्यावरण प्रेमियों ने तेज कर दिया है। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य की वजह से पार्क का प्राकृतिक वातावरण खराब हो रहा है और हरियाली को नुकसान पहुंच रहा है।

क्यों किया जा रहा है विरोध?

स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क में चल रहे निर्माण के कारण चारों तरफ मिट्टी और धूल फैल गई है। सुबह-शाम टहलने और स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई रास्ते टूट चुके हैं और पार्क का शांत वातावरण भी प्रभावित हुआ है। इस मामले की शिकायत सांसद डॉ. महेश शर्मा तक पहुंचाई गई है। हालांकि नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि परियोजना पूरी तरह सुरक्षित और नियमों के तहत बनाई जा रही है। उद्यान निदेशक आनंद मोहन सिंह के मुताबिक सेंट्रल जू अथॉरिटी से इसकी मंजूरी मिल चुकी है। पार्क में देश और विदेश से हिरण लाए जाएंगे, जिनमें अफ्रीकी प्रजातियां भी शामिल होंगी।

क्या है लोगों की मांग

पर्यावरणविदों का कहना है कि बायोडायवर्सिटी पार्क का मकसद प्राकृतिक पारिस्थितिकी और जैव विविधता को सुरक्षित रखना है। ऐसे में बड़े स्तर पर निर्माण कार्य पार्क की मूल पहचान को नुकसान पहुंचा सकता है। कई लोगों ने डियर पार्क को किसी दूसरी खाली जमीन पर शिफ्ट करने की मांग भी उठाई है। प्राधिकरण के अनुसार 30 एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस डियर पार्क में करीब 10 प्रजातियों के हिरण रखे जाएंगे। इनमें कुछ हिरण कानपुर, लखनऊ और हैदराबाद के चिड़ियाघरों से लाए जाएंगे, जबकि तीन विदेशी प्रजातियां अफ्रीका से लाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें: बकरीद पर नोएडा हाई अलर्ट पर, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड तैनात, तीनों जोन में फ्लैग मार्च

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »