Neem Karori Baba TV Show: मनोरंजन की दुनिया का एक सीधा और पुराना नियम है कि जब भी बॉक्स ऑफिस पर कोई विषय इतिहास रचता है या कोई ट्रेंड जोर पकड़ता है, तो उसका असर टीवी और ओटीटी के गलियारों तक जरूर पहुंचता है। अगर कोई फिल्म थिएटर्स में तहलका मचाती है तो मेकर्स उस जॉनर को टीवी सीरियल्स और सीरीज में ढालने के लिए दौड़ पड़ते हैं। हाल ही में थिएटर में आई फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने जब बॉक्स ऑफिस पर करीब 400 करोड़ का बंपर कारोबार कर सबको हिलाकर रख दिया, तो तय था कि भक्ति और अध्यात्म का यह नया सैलाब छोटे पर्दे पर भी दस्तक देगा। शो का टीजर हुआ रिलीज अब इसी जबरदस्त ट्रेंड को भुनाते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने सबसे बड़ा पत्ता फेंक दिया है। सोनी टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘सोनी लिव’ पर कलयुग के महान संत और भगवान हनुमान के परम भक्त ‘नीम करोली बाबा’ पर आधारित एक भव्य सीरियल का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। यूट्यूब पर चैनल ने इसका पहला टीजर भी रिलीज कर दिया है, जिसके सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक ये मायथो-फिक्शन शो होगा, जिसमें बाबा की जिंदगी के चमत्कारों को दिखाया जाएगा। कहानी में बचपन से लेकर उनकी पूरी जिंदगी पर फोकस रहेगा। कब शुरू होगा शो? आधिकारिक टीजर में ‘कमिंग सून’ के साथ इस शो की झलक तो मिल गई है। लेकिन हर किसी के मन में सवाल है कि यह शो दर्शकों के ड्राइंग रूम में कब से पहुंचेगा? मिली जानकारी के मुताबिक, चैनल और प्रोडक्शन हाउस ने इस प्रोजेक्ट पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सूत्रों का कहना है कि शो का प्री-प्रोडक्शन और कास्टिंग प्रोसेस युद्धस्तर पर चल रहा है। अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक आगे बढ़ा, तो ये शो इसी महीने के अंत तक या फिर अगले महीने की शुरुआत में छोटे पर्दे पर ऑन-एयर कर दिया जाएगा। मेकर्स बहुत जल्द मुख्य किरदारों के चेहरों और फाइनल लॉन्च डेट से आधिकारिक तौर पर पर्दा हटाने वाले हैं। कैंची धाम का आध्यात्मिक सफर सोनी टीवी के लिए भक्ति और संतों की जीवन गाथा कोई नया प्रयोग नहीं है। चैनल का इतिहास गवाह है कि उसके पास ऐसी कहानियों को पसंद करने वाली एक बेहद वफादार ऑडियंस मौजूद है। चैनल का इतिहास गवाह है कि उसके पास ऐसी कहानियों को पसंद करने वाली एक बेहद वफादार ऑडियंस मौजूद है। सालों पहले सोनी टीवी पर आया ‘मेरे साईं-श्रद्धा और सबूरी’ धारावाहिक इसका सबसे बड़ा सबूत है। साईं बाबा पर बना वह शो दर्शकों के बीच इतना ब्लॉकबस्टर रहा था कि सालों तक टीआरपी का मजबूत स्तंभ बना रहा। हालांकि बाद में जब मेकर्स ने नई कास्ट के साथ साईं बाबा के नए अध्याय को पेश किया, तो वह पहले जैसा करिश्मा नहीं दोहरा सका। लेकिन अब जब ‘हनुमान अंश’ के 400 करोड़ के कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि आज की ऑडियंस अध्यात्म और अपनी जड़ों से जुड़ी कहानियों को सिर-आंखों पर बिठाने के लिए बेताब है, तो सोनी टीवी ने उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध ‘कैंची धाम’ के संस्थापक महाराज जी के जीवन को पर्दे पर उतारने का मास्टरस्ट्रोक खेल दिया है। दुनियाभर के दिग्गज पहुंचे बाबा के आश्रम नीम करोली बाबा को उनके करोड़ों श्रद्धालु भगवान हनुमान का साक्षात रूप मानते हैं. उनके चमत्कारों, सादगी और आध्यात्मिक प्रभाव का डंका केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में बजता है। एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जुकरबर्ग, हॉलीवुड स्टार जूलिया रॉबर्ट्स और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली-अनुष्का शर्मा तक दुनियाभर के दिग्गज बाबा के कैंची धाम आश्रम में सिर झुका चुके हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 400 करोड़ी ‘हनुमान’ ट्रेंड की लहर पर सवार होकर आने वाला ये नया शो टीवी के टीआरपी चार्ट्स पर क्या नया इतिहास रचता है। शो को लेकर फैंस हुए एक्साइटेड टीजर के सामने आने के बाद यूजर्स का काफी पॉजिटिव रिएक्शन सामने आए हैं। कई यूजर्स ने शो के लिए एक्साइटमेंट जाहिर की है। कुछ यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जय बजरंग बली लिखा। वहीं कुछ यूजर्स ने जय श्री राम लिखकर कमेंट किया। टीजर देखकर शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। ये भी पढ़ें: हनुमान अंश’ की कहानी अभी बाकी है! निर्माता ने किए 2 और पार्ट का ऐलान