मनोरंजन

‘जैसी जिंदगी जीनी है वो…..’, गोविंदा-कोमल के अफेयर को लेकर सुनीता ने तोड़ी चुप्पी!

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर कॉन्ट्रोवर्सी बढ़ती ही जा रही है। अब कोमल और गोविंदा के अफेयर की खबरों पर पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुनीता ने बेबाक अंदाज में कहा कि गोविंदा जिसके साथ भी खुश हैं, वो वहां खुश रहें।

Reported by Vartika Singh and edited by Shagun Chaurasia

Sunita-Govinda Controversy: गोविंदा और सुनीता आहूजा अपने रिश्ते को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है और ये दरार अब पब्लिकली भी साफ दिखती है। कुछ दिनों पहले गोविंदा, एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने गए थे। इस दौरान के वीडियो को देख लोगों ने गोविंदा को काफी ट्रोल भी किया था। अब गोविंदा और कोमल के रिश्ते पर सवाल खड़े हो रहे थे।

जैसी जिंदगी जीनी है वो जिए

अब इस बारे में जब सुनीता से पूछा गया तो सुनीता ने सरिश मीडिया से बात करते हुए सुनीता ने कहा, ‘गोविंदा के बारे में, ना उसके को-स्टार के बारे में कुछ बोलना है। मैं उसे खुश देख रही हूं, भगवान उस पर अपना आर्शीवाद बनाए रखें। जैसी उसको जिंदगी जीनी है वो जिए।’ सुनीता ने आगे कहा, ‘क्योंकि मुझे ये सब पर फोकस नहीं करना है। मैं सिर्फ भगवान से यही प्रार्थना करती हूं कि वो जहां भी है, जिसके साथ भी है, खुश है और खुश रहे।’

मेरा फोकस काम पर है- सुनीता आहूजा

सुनीता ने यह भी कहा कि उनका फोकस सिर्फ काम पर है और वह अब बार-बार किसी कॉन्ट्रोवर्सी में नहीं फंसना चाहती हैं। सुनीता ने फिर लोगों से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि आप सब भी अपनी खुश पर फोकस करें और इस मामले पर अपना टाइम ना बर्बाद करें।

पहले कोमल ने सुनीता पर लगाए आरोप

बता दें कि इससे पहले कोमल का एक स्टेटमेंट काफी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बिना सुनीता का नाम लिए उनके खिलाफ काफी बातें कही थीं। कोमल ने लिखा था, ‘जो औरत अपने ही पति को सालों से जान से मारने की कोशिश कर रही हो। ऐसी औरतों की बद्दुआएं किसी को नहीं लगती। एक टूटे हुए घर में कोई भी घर तोड़ने वाली नहीं हो सकती। हमारे देश के लोग पागल नहीं है कि वो उस कौवे के पीछे भागें वो भी इसलिए कि लोग बोल रहे कि वो कौवा आपके कान लेकर भाग गया।’ कोमल ने फिर लिखा था कि मुझे पता है कि वो महिला किस दर्द से गुजर रही है, लेकिन उससे हील करने की बजाय वो उसे पब्लिक में बोल रही हैं। कोमल ने आगे लिखा था, ‘क्या ये दर्द है या कॉन्सपिरेसी है। किसी आदमी को लगातार परेशान करना, उसे काम से रोकना, जबरदस्ती आदमी को घर बिठाना। मुझे नहीं लगता कि कोई अच्छी और डिवोटेड पत्नी अपने पति के साथ ऐसा करेंगे।’

ये भी पढ़ें: इश्क में घायल दिखे रणबीर कपूर, ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर हुआ रिलीज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »