भारत

क्या इस बार कम बरसेंगे बादल? मौसम विभाग का बड़ा इशारा

मॉनसून की दस्तक में 10 दिन की देरी के संकेत मिले हैं। मौसम विभाग ने 4 जून को केरल पहुंचने का अनुमान जताया है। कम बारिश और एल नीनो को लेकर भी चिंता बढ़ी है।

Reported by Shagun Chaurasia and edited by Shagun Chaurasia

Monsoon Rain Alert || Monsoon Update || Weather Today: देशभर में भीषण गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अनुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल में अब 4 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। इससे पहले इसके 26 मई तक पहुंचने का अनुमान जताया गया था। यानी मॉनसून के आगमन में करीब 10 दिन की देरी हो रही है।

क्या है मौसम का इरादे

मौसम विभाग का कहना है कि मॉनसूनी गतिविधियां फिलहाल धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं। केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं, लेकिन मॉनसून को मजबूती देने वाली पश्चिमी हवाएं अभी पर्याप्त सक्रिय नहीं हैं। यही वजह है कि बारिश की रफ्तार अपेक्षा से धीमी बनी हुई है।

इस बार होगी काम बारिश?

विशेषज्ञों के अनुसार यदि केरल में मॉनसून की एंट्री में देरी होती है तो इसका असर उत्तर भारत तक देखने को मिल सकता है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का इंतजार लंबा हो सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने जून से सितंबर तक के मॉनसून सीजन में सामान्य से कम बारिश की संभावना भी जताई है। अनुमान है कि देशभर में औसत वर्षा का लगभग 90 प्रतिशत ही रिकॉर्ड हो सकता है। इसके पीछे एल नीनो के सक्रिय होने की आशंका को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

किसानों पर आएंगे आफत

मॉनसून भारत की कृषि, जल संसाधनों और अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में इसकी रफ्तार पर लगी यह देरी किसानों, जल प्रबंधन विशेषज्ञों और आम लोगों की चिंताएं बढ़ा रही है। अब सभी की नजर 4 जून पर टिकी है, जब मॉनसून केरल के तट पर दस्तक दे सकता है।

ये भी पढ़ें: मोबाइल पर बजे सायरन, दिल्ली-NCR में 70KMph तूफानी हवाएं, मौसम में आया बड़ा बदलाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »