उत्तर प्रदेशनोएडा

नॉएडा सेक्टर-16 मेट्रो के सामने कूदा शख्स, मची अफरा-तफरी

नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। एक व्यक्ति ट्रेन के सामने ट्रैक पर पहुंच गया, लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया। घटना से मेट्रो सेवाएं कुछ देर प्रभावित रहीं।

Reported by India Headlines and edited by Shagun Chaurasia

Noida Metro Station || Noida Sector 16 Metro || UP News: नोएडा के सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब द्वारका सेक्टर-21 की ओर जा रही मेट्रो ट्रेन के सामने एक व्यक्ति ट्रैक पर पहुंच गया। घटना मेट्रो ट्रेन संख्या 7449 के आने के दौरान हुई, जिससे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी फैल गई।

ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाला

मेट्रो स्टाफ और पुलिस की तत्परता से व्यक्ति को समय रहते ट्रैक से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सुरक्षा कारणों से ट्रेन को खाली कराया गया और यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकाला गया। घटना के चलते कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

मानसिक रूप से अस्वस्थ

पुलिस के अनुसार व्यक्ति की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच है और प्रारंभिक जांच में वह मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें: नोएडा में तकनीकी गड़बड़ी से CUET परीक्षा रद्द, छात्रों ने लगाए NTA के खिलाफ नारे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »