मनोरंजन

सलमान खान का बड़ा एक्शन! फिल्म ‘काला हिरण’ के मेकर्स को भेजा लीगल नोटिस

​सलमान खान के काले हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' पर बड़ा कानूनी संकट मंडरा रहा है। सलमान खान की लीगल टीम ने फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजकर इसकी रिलीज और प्रमोशन पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है।

Reported by Kashish Solanki and edited by Shagun Chaurasia

Bollywood || Salman Khan || Legal Case || Blackbuck : बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लेकिन इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि एक लीगल नोटिस है। दरअसल, फिल्म निर्माता अमित जानी की कंपनी ‘जानी फायरफॉक्स मीडिया’ एक नई फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ लाने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया, जिसमें एक किरदार ऐसा दिख रहा है जो काफी हद तक सलमान खान की तरह लग रहा है। यहाँ तक कि उसके हाथ में सलमान का मशहूर ब्रेसलेट भी दिख रहा है। इसी वजह से विवाद शुरू हुआ है।

 टीम ने लीगल नोटिस में गंभीर आरोप लगाए

फिल्म का पोस्टर सामने आने के बाद, सलमान खान की कानूनी टीम ने सख्त कदम उठाया और फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे सहित निर्माताओं को एक लीगल नोटिस भेजा। इस नोटिस में आरोप लगाया गया है कि यह फिल्म सलमान खान के चल रहे ब्लैकबक मामले पर आधारित है और उनके नाम और पहचान का गलत उपयोग किया जा रहा है। नोटिस में कहा गया कि यह फिल्म कोर्ट की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है, जिससे सलमान खान की छवि और प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान हो सकता है।

रिलीज पर रोक और 24 घंटे के भीतर माफी की मांग

सलमान खान के वकीलों ने इस नोटिस के माध्यम से मेकर्स के सामने कुछ कड़े मांगें रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि फिल्म के सभी पोस्टर और प्रमोशनल मटेरियल को फौरन हटा दिया जाए और फिल्म का काम वहीं रोक दिया जाए। इसके साथ ही मेकर्स को बिना शर्त लिखित माफी भी मांगने के लिए कहा गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर 24 घंटे के अंदर इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो वे मेकर्स के खिलाफ दीवानी और आपराधिक कार्रवाई करेंगे और मानहानि का केस भी दायर करेंगे।

प्रोड्यूसर अमित जानी ने कहा- ‘मैं डरने वालों में से नहीं हूँ’

सलमान खान द्वारा भेजी गई कानूनी चेतावनी पर अमित जानी ने फेसबुक और मीडिया इंटरव्यू में अपनी बात बेबाकी से रखी। उनका कहना है कि यह नोटिस केवल हमें डराने और दबाने के लिए भेजा गया है ताकि हम उनके स्टार पावर के आगे झुक जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फिल्म सलमान खान की बायोपिक नहीं है, बल्कि यह उन जानकारियों और बिश्नोई समाज के संघर्ष पर आधारित है, जो जंगली जानवरों की रक्षा के लिए काम कर रहा है। अमित जानी ने ये भी कहा, वह शायद सोचते होंगे कि मैं हार गया, लेकिन मैं यहीं हूँ और कोर्ट में अपनी बात पूरी ताकत से रखूंगा।

ये भी पढ़े : सस्पेंस खत्म! अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग पूरी, जानिए कब सिनेमाघरों में लौटेगा विजय सालगांवकर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Translate »