CUET Exam Cancelled || Noida News || Technical Glitch || Student Protest || NTA: नोएडा के सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब तकनीकी खामियों के चलते CUET (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) आयोजित नहीं हो सकी। सुबह से परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों को घंटों इंतजार करना पड़ा, लेकिन बार-बार की तकनीकी दिक्कतों के कारण परीक्षा शुरू नहीं हो पाई और अंततः इसे रद्द करना पड़ा। गर्मी के चलते अभ्यर्थी परेशान छात्रों का कहना है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। लंबी कतारों और जांच प्रक्रिया के बाद उन्हें परीक्षा कक्षों में बैठाया गया, लेकिन वहां भी अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। कई कमरों में पंखे नहीं चल रहे थे, जिससे भीषण गर्मी में अभ्यर्थियों की परेशानी और बढ़ गई। https://twitter.com/neha_aisa/status/2060634912554926208 दो घंटे तक स्टूडेंट्स करते रहे इंतजार प्रदर्शन कर रहे छात्रों के अनुसार, परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन लगातार घोषणा की जाती रही कि तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा में देरी हो रही है। कई छात्र दो घंटे से अधिक समय तक परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते रहे। कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि उन्हें समय पर बाहर निकलने की अनुमति भी नहीं दी गई। NTA के खिलाफ नारेबाजी परीक्षा रद्द होने की घोषणा के बाद छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने केंद्र के बाहर NTA के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए महीनों मेहनत की थी और अचानक हुई इस अव्यवस्था ने उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ा दी है। छात्रों ने परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और जल्द नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की है। ये भी पढ़ें: CBSE का बड़ा अपडेट, 12वीं री-इवैल्यूएशन प्रक्रिया की नई तारीख का हुआ ऐलान